फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जिस्मफरोशी की शिकायतों पर 20 स्पा सेंटरों पर पुलिस के छापे, 12 हिरासत में

विज्ञापन
पुलिस द्वारा इस स्पा सेंटर पर मारा गया छापा: स्रोत पुलिस
विज्ञापन
छन्नी थाने में एक स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद हुई कार्रवाई
विज्ञापन

छापों में पुलिस को मिला कुछ नहीं, लेकिन कड़ी निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पाॅश इलाके गांधी नगर से लेकर छन्नी तक चल रहे स्पा सेंटरों पर पुलिस ने दबिश दी। जिस्मफरोशी के धंधे की शिकायतों पर ऐसे ही 20 स्पा सेंटरों पर पुलिस ने एसपी साउथ अजय शर्मा की अगुवाई में छापे मारे। इस दौरान 12 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनसे पूछताछ की जा रही है।
हालांकि छापों के दौरान स्पा सेंटरों में अफरातफरी का माहौल रहा। सूत्रों की मानें तो कई सेंटरों में काम करने वाले पुलिस आने की सूचना पर भाग गए। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले छन्नी पुलिस स्टेशन में एक युवती की शिकायत पर उसके साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। बताया कि वह छन्नी के एक स्पा सेंटर में काम करती थी। यहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ। सेंटर में जबरदस्ती जिस्मफरोशी कराई गई है। पुलिस की तरफ से उक्त स्पा सेंटर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ऐसी ही कई शिकायतें पुलिस के पास और भी आ रही थीं। जिन पर अमल करते हुए पुलिस की टीमें गांधी नगर, नानक नगर, छन्नी, सैनिक कालोनी आदि इलाकों में पहुंची। एसपी के इन क्षेत्रों के डीएसपी और थानेदार भी शामिल थे। छापे के दौरान पुलिस की टीमों ने स्पा सेंटरों में आने जाने वालों का रिकार्ड चेक किया। काम करने वालों से पूछताछ की। सेंटरों में मौजूद उपभोक्ताओं और उनके साथ आए हुए लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की।
पुलिस को देखते सेंटरों के बाहर खड़े युवक भागे
कई सेंटरों पर जब पुलिस की टीमें छापे मारने के लिए पहुंची तो वहां मौजूद कई युवक भाग गए। सेंटर के बाहर खड़े कई युवकों से पुलिस ने पूछताछ भी की और उनके वहां आने का कारण भी पूछा। हालांकि पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

बहुत शिकायतें आ रही थीं
हमारे पास काफी शिकायतें आ रही थीं कि स्पा सेंटरों में धंधा चलता है। क्योंकि ऐसे ही एक सेंटर में दुष्कर्म का मामला भी छन्नी थाने में दर्ज है। इसलिए शिकायतें और पुख्ता हो रही थीं। इसी के चलते छापे मारे गए हैं, लेकिन मौके पर कुछ मिला नहीं है।
-अजय शर्मा, एसपी साउथ जम्मू

पुलिस द्वारा इस स्पा सेंटर पर मारा गया छापा: स्रोत पुलिस

पुलिस द्वारा इस स्पा सेंटर पर मारा गया छापा: स्रोत पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें