फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: संदिग्ध लोगों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव पूरोभाना में शुक्रवार को सरपंच दर्शन चौधरी की अध्यक्षता में पुलिस-पब्लिक मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी हेडक्वार्टर रमनीश गुप्ता मुख्य अतिथि व एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
एसपी हेडक्वार्टर रमनीश गुप्ता ने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छे संबंध स्थापित करने के मकसद से समय-समय पर इस तरह की मीट का आयोजन किया जाता है। इससे यहां के लोगों की दिक्कतों के बारे में जानकारी मिलती है। वहीं पुलिस इस पर पैनी नजर रख कार्रवाई कर पाती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में बाहरी लोगों द्वारा नशीले पदार्थों का धंधा किया जा रहा है। इस पर नियंत्रण रखने के लिए कहा गया है। पुलिस की ओ से कई नशा तस्करों को पकड़ा गया है। जो लोग इस धंधे में लिप्त हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को किसी ड्रोन के बारे में अगर जानकारी मिलती है, तो पुलिस को इसके बारे में सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति के गांव में आने के बारे में जानकारी मिलती है, तो पुलिस को जानकारी देने के साथ पंचायत के प्रतिनिधियों को अवगत करवाएं, ताकि ऐसे लोगों से पूछताछ की जा सके। इस दौरान पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मीट में मौजूद अधिकारियों को मौके पर ही सभी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान आरएस पुरा थाना प्रभारी पवन डोगरा सहित अन्य पुलिस अधिकारी व क्षेत्र के कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें