फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया है, हो सकती है जेल...

Mon, 19 Nov 2018 05:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में आतंकियों द्वारा तालिबानी अंदाज में हत्या करने और उसका वीडियो जारी करने के दो मामले सामने आये हैं। ऐसे में उन वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने और प्रमोट करने वाले लोगों पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की नजर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करना भी अपराध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन


ऐसे में अब जम्मू-कश्मीर पुलिस उन सोशल एकाउंट्स को खंगाल रही है, जिन्होंने इस वीडियो को शेयर किया है। बता दें कि गत दिनों कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन ने दो युवाओं की कैमरे के सामने हत्या करके उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

इसको लेकर सोमवार को कश्मीर के आईजी पुलिस एसपी पाणी ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो डालना और उन्हें शेयर करना भी अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसा करने वाले लोगों पर पुलिस की पूरी नजर है। जल्द ही ऐसे सभी सोशल एकाउंट्स और ऑनलाइन साइट्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगीं। ऐसे सभी लोगों को सर्विस प्रोवाइडर की मदद से पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें