प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव अभियान के लिए पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
- फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के सांबा में गुरुवार को माउंटेन रेस्क्यू टीम द्वारा प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव कार्यों के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को पर्वतारोहण, ज़िपलाइनिंग और पीड़ितों को बचाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक का कहना है कि इस प्रशिक्षण के दौरान कई कर्मियों को इतना विश्वास हो गया है कि वे बचाव कार्य के लिए उत्तराखंड जा सकते हैं।