फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: बड़ी ब्राह्मणा में करंट बना काल, जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत

Wed, 05 Aug 2026 11:33 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के बड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में करंट लगने से जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान सतवीर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के बड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में करंट लगने से जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान सतवीर सिंह की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सतवीर सिंह मूल रूप से अनंतनाग जिले के चिट्टा सिंहपुरा के रहने वाले थे। हालांकि, उन्होंने बड़ी ब्राह्मणा में अपना घर बना लिया था और परिवार के साथ वहीं रह रहे थे। वह इन दिनों जम्मू जिले में तैनात थे और अपनी सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि किसी कारणवश उन्हें करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और उनके साथी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें