सांबा। आम जनता और पुलिस के बीच के अंतर को कम करने के साथ-साथ पुलिस-पब्लिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए शनिवार को जिला पंचायत सरना में पुलिस-पब्लिक मीट का आयोजन किया गया। इसमें एसएसपी सांबा राजेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे।
बैठक में सरना और मोहरगढ़ के सरपंच-पंच और सम्मानित व्यक्ति भी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य आम जनता के बीच एक समझ विकसित करना रहा कि पुलिस जनता के वास्तविक मुद्दों का सुलझाने के लिए भी तैयार है। विभिन्न सार्वजनिक मुद्दों पर चर्चा की गई, जिन्हें धैर्यपूर्वक एसएसपी सांबा ने सुना। एसएसपी ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनके वास्तविक मुद्दों को उनके निवारण के लिए संबंधित विभाग के साथ उठाया जाएगा। बैठक के दौरान एसएसपी ने लोगों से अपराध की रोकथाम में पुलिस के साथ सहयोग की अपील की है। पुलिस को जानकारी साझा करने के तरीके से समाज से सामाजिक बुराइयों को दूर करने में पुलिस की मदद करने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में एएसपी अजाज जरगर, डीएसपी तिलक राज भारद्वाज और एसएचओ इंसपेक्टर सुधीर सदोत्रा भी मौजूद थे।