फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में हेडकांस्टेबल का बेटा बना सब-इंस्पेक्टर

विज्ञापन
पुलिस में हैडकांस्टेबल का बेटा बना पुलिस में सब-इंस्पेक्टर
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के सीमावर्ती पलांवाला गांव के युवक अनिल कुमार शर्मा पुत्र चमन लाल शर्मा ने जम्मू -कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर बन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है।
विज्ञापन

पलांवाला गांव एलओसी पर भारत-पाक सीमा से कुछ ही दूरी पर है। एलओसी पर आए दिन पाक सेना की सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी करती रहती है। उस गांव से अधिकारी पद पर कब्जा करना बहुत ही मुश्किल है। अमर उजाला से बात करते हुए अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि माता-पिता का सपना था कि मैं पुलिस में अधिकारी बनूं। इसको मैंने उनके आशीर्वाद से पूरा कर दिया है। अनिल कुमार शर्मा ने बताया उसने भौतिक विज्ञान में एमएससी की है, और यूपीएससी/आईपीएस की तैयारी भी कर रहा है। शिक्षा जीवन का सबसे बड़ा हथियार है। वहीं गांव पलांवाला निवासी नवीन सिंह चौधरी, कश्मीर सिंह भाऊ तथा विजय भगत ने बताया कि अनिल कुमार शर्मा क्षेत्र के पहले पुलिस अधिकारी बने हैं और हमारे क्षेत्र के युवाओं के लिए वह प्रेरणास्रोत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें