फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपैड न मिलने पर छात्र ने की थी आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। रामसू के पास गोली लगने से अमृतसर के युवक की मौत मामले में नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि परिजनों ने उसे आईपैड नहीं दिया तो गुस्से में घर से यहां चला आया। इसके बाद उसने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने इस बारे में परिजनों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

अमृतसर निवासी और कक्षा 12 वीं का छात्र रणवीर सिंह शनिवार को परिजनों से नाराज होकर श्रीनगर की ओर चला आया। इसके बाद उसने देर शाम को पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। हादसे की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। थाना प्रभारी जावेद इकबाल ने बताया कि घटना की जानकारी रणवीर के परिजनों को दी थी। इसके बाद उसके रिश्तेदार यहां पहुंचे थे। पता चला की वह किसी बात से नाराज होकर बाइक से इस ओर आ गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें