जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा में 4 ड्रग तस्कर पकड़े हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पकड़े गए चारों ड्रग तस्करों की पहचान रेयाज अहमद बदाना, मुदासिर अहमद पिसवाल, तनवीर अहमद रैना और जमीर अहमद रैना के रूप में की गई है। चारों अमरोही कर्नाह के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन्हें सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत में लिया है।