फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्लाट में तीन दिन से खड़ा था वाहन, संदिग्ध लगने की सूचना पर हरकत में आई पुलिस

विज्ञापन
इस टवीट के बाद हरकत में आई पुलिस: स्रोत पुलिस
विज्ञापन
-सोशल मीडिया पर एक्स के जरिए मिली थी जानकारी, जांच में कोई खतरा न होने पर ली राहत की सांस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। खाली प्लाट में खड़े एक वाहन ने पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। प्लाट के मालिक से लेकर वाहन मालिक तक का पता लगाया गया। जब पता चला कि कोई खतरा नहीं है तो राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दरअसल, पुलिस के लिए सोशल मीडिया पर एक्स पर जानकारी दी गई। यह पोस्ट सुदीश शर्मा के अकाउंट से डाली गई। इसमें एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा गया कि वह जम्मू के चांद नगर स्थित होटल विवांता में तीन दिन से रुके हुए हैं। मेरे सामने एक खाली प्लाट है जिसमें झाड़ियों के बीच एक वाहन तीन दिन से खड़ा है। मुझे कुछ संदिग्ध लग रहा है। यह बताना मेरी ड्यूटी है। इस पोस्ट के बाद पुलिस महकमा हरकत में आया। नवाबाद के थानेदार दीपक पठानिया को मौके पर भेजा गया। पूछताछ में पता चला कि यह प्लाट छन्नी के रहने वाले अमित कुमार गुप्ता का है जबकि प्लाट में खड़े वाहन का नंबर जेके14 एफ 1001 है जो रामनगर के रहने वाले शमशेर सिंह उर्फ संजू का है। उसने ही अपना वाहन प्लाट के मालिक की सहमति से पार्क किया हुआ था। इसमें कुछ संदिग्ध नहीं पाया गया। कोई खतरे की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें