फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में 5 वाहन किए जब्त

Mon, 22 Apr 2024 04:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में पांच वाहनों को जब्त किया है। थाना प्रभारी सांबा, थाना प्रभारी घगवाल, प्रभारी पुलिस पोस्ट सपवाल और प्रभारी पुलिस पोस्ट मानसर की टीमों ने गश्त ड्यूटी करते हुए डंपर (जेके08के- 9721, जेके21-8772 और जेके21जी-5779) को जब्त किया है। इसके अलावा क्षेत्र में निर्माण सामग्री के अवैध खनन/परिवहन के लिए बिना पंजीकरण नंबर की ट्रैक्टर ट्रॉली को भी जब्त कर लिया गया। थाना प्रभारी विजयपुर की पुलिस टीम ने क्षेत्र में अवैध खनन/परिवहन के लिए एम्स के निकट नाके के दौरान डंपर (जेके14बी-9029) को जब्त किया है। सभी वाहनों को सांबा पुलिस ने जब्त कर लिया है और कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग, सांबा को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें