जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के हमले लगातार जारी हैं। गुरुवार सुबह एक आतंकी हमले में एक पुलिस जवान घायल हो गया है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। यह घटना श्रीनगर के पुराने शहर की है। इस घटना से आसपास के इलाके में दहशत बनी हुई है।