बस पलटने से घायल हुए बीएसएफ जवान
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर हाईवे पर रामसू पुलिस थाने के तहत आने वाले गंगरो इलाके में बस पलटने से बीएसएफ के नौ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रहे थे।
घायलों को उपचार के लिए पीएचसी रामसू ले जाया गया। जहां से चार की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
घायलों में पहचान एएसआई लालन कुमार, कांस्टेबल राकेश सिंह, सानी शर्मा, और अमित कुमार बताए जा रहे हैं। अन्य पांच जवानों का इलाज पीएचसी रामसू में चल रहा है। उनमें कांस्टेबल संतोष दास, संतोष सिंह, सतनाम सिंह और दीपक कुमार शामिल हैं।