फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः लड़की की फोटो खींचने पर कांस्टेबल को कुर्सियों से बांधा, मुकदमा दर्ज

Sun, 15 Oct 2017 12:04 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में लड़की की तस्वीर खींचने से भड़के लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मी को घेरकर कुर्सी पर रस्सियों से बांध दिया। नाराज लोगों ने हाईवे पर जाम भी लगा दिया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में जांच भी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


शनिवार को जिले के मनिगाम इलाके का वीडियो वायरल हुआ जिसमें पुलिस कर्मी को महिला सबक सिखाने की बात कर रही है। उसे कुर्सी पर बैठा कर रस्सियों से बांधते दिख रही है। बताते हैं कि महिला ने जब कांस्टेबल को तस्वीरें खींचते देखा तो उसने शोर मचाया। इस पर लोगों ने उसे धर दबोचा। इसके बाद उसे रस्सियों से बांध कर मनिगाम हाइवे जाम कर लोग प्रदर्शन करने लगे।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल हरकत में आते हुए कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया। एसएसपी गांदरबल फैय्याज अहमद लोन ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू की गई है। कांस्टेबल की शिनाख्त बशीर अहमद के तौर पर हुई है जो मनिगाम में आईआरपी 6वीं बटालियन में तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें