आईजीपी तेजिंद्र सिंह लेंगे परेड की सलामी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू में 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाएगा। गुलशन ग्राउंड में सुबह 9:30 बजे मुख्य कार्यक्रम होगा। इसमें आईजीपी तेजिंद्र सिंह परेड की सलामी लेंगे। देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी के दौरान बलिदान हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
पुलिस स्मृति दिवस में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए जिले के एसपी साउथ, एसपी नार्थ और एसपी ग्रामीण ने वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें बताया कि इस दिन पुलिस कर्मियों के योगदान और उनके बलिदान को याद किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से बलिदानियों के परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदना भी व्यक्त की जाएगी।
-
रेलवे स्टेशन के बाहर होगा कैंडल लाइट कार्यक्रम
शाम छह बजे जम्मू रेलवे स्टेशन के बाहर मार्टियर्स मेमोरियल पर कैंडल लाइट कार्यक्रम होगा। इसमें बलिदानी पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम में बलिदानियों के परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे।