पीएसआई दीपक शर्मा (फाइल)
- फोटो : संवाद
उपराज्यपाल ने दीपक शर्मा की वीरता को किया सलाम
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीएसआई दीपक शर्मी की वीरता को सलाम किया है और उनके परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की है। उपराज्यपाल ने कहा, 'मैं पीएसआई दीपक शर्मा की वीरता और अदम्य साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने कठुआ में एक मोस्ट वांटेड गैंगस्टर को बहादुरी से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका सर्वोच्च बलिदान हमारे दिलों में अंकित रहेगा। शहीद दीपक शर्मा के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं।' उन्होंने कहा कि देश शहीद के परिवार के साथ एकजुटता से खड़ा है। हमारे वीर शहीदों के खून की हर बूंद का बदला लिया जाएगा और सरकार भयमुक्त जम्मू-कश्मीर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
डीजीपी बोले- दीपक शर्मा की वीरता करती रहेगी प्रेरित
डीजीपी आरआर स्वैन ने पीएसआई दीपक शर्मा की बहादुरी और अटूट साहस की सराहना की। डीजीपी ने कहा कि पीएसआई दीपक शर्मा के सर्वोच्च बलिदान को राष्ट्र और विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर के लोग हमेशा याद रखेंगे। जेके पुलिस परिवार की ओर से और व्यक्तिगत रूप से डीजीपी ने बलिदानी दीपक शर्मा के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, ' जम्मू-कश्मीर पुलिस शहीद के परिवार के समर्थन में एकजुट है, जिनकी प्रतिबद्धता और वीरता हमें प्रेरित करती रहेगी।'
बलिदानी पीएसआई दीपक शर्मा के पार्थिव शरीर को ले जाते हुए
- फोटो : अनिल कुमार
जीएमसी कठुआ में रोजाना 1500 के करीब ओपीडी है। रोजाना यहां दो हजार से अधिक लोगों का आना-जाना रहता है। अगर यही वारदात दिन में हुई होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। रात का समय होने के कारण ओपीडी या मुख्य इमारत के बाहर चंद ही लोग थे, जो गोलीबारी की आवाज सुनकर दुबक गए। इससे बड़ा नुकसान होने से टल गया।