फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का ‘अवतार’ रोकेगा वाहन चोरी के मामले

Fri, 11 Mar 2016 04:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • एंटी व्हीकल थेफ्ट एंड रिकवरी (अवतार) नाम की टीम का गठन किया है।
  • यह टीम वाहन चोरियों पर सबसे ज्यादा काम करेगी। इसमें एसएचओ और पुलिस चौकी अधिकारियों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस का ‘अवतार’ रोकेगा वाहन चोरी के मामले शहर में बढ़ते वाहन चोरी के मामलों से निपटने को पुलिस ने संयुक्त जांच केंद्र(ज्वाइंट इनवेस्टिगेशन सेंटर, जेआईसी) का गठन किया है। विभाग ने एंटी व्हीकल थेफ्ट एंड रिकवरी (अवतार) नाम की टीम का गठन किया है। एसपी साउथ शहजाद सलारिया की अध्यक्षता में यह टीम काम करेगी।
विज्ञापन


वाहन चोरों पर शिकंजा कसने के लिए यह पुलिस का नया अवतार है। एसएसपी जम्मू सुनील गुप्ता ने शहर सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर इस टीम को बनाया है। यह टीम वाहन चोरियों पर सबसे ज्यादा काम करेगी। इसमें एसएचओ और पुलिस चौकी अधिकारियों को भी शामिल किया गया है।

टीम को यह अधिकार होगा कि वह जम्मू जिले में कहीं भी, कभी भी जांच कर सकती है और पकड़े जाने वाले को इंटेरोगेट कर सकती है। चोर को पकड़ने के बाद उसका सारा रिकार्ड कंप्यूटर में दर्ज किया जाएगा। धोखाधड़ी और नशा तस्करी रोकने के लिए भी यह टीम काम करेगी।
विज्ञापन


एसएसपी सुनील गुप्ता का कहना है कि शहर में चोरियों का ट्रेंड काफी बढ़ रहा है। खासकर वाहन चोरियां ज्यादा हैं। चोर वाहनों के टायर ही उड़ा ले जाते हैं। इसमें सिर्फ महंगी गाड़ियों को निशाना बनाया जा रहा है।

पुलिस की अवतार टीम ऐसा करने वालों पर पैनी नजर रखेगी और उन पर सख्त कार्रवाई करेगी। महिलाओं के साथ बदतमीजी करने और उन्हें तंग करने के मामलों पर भी एसएसपी ने विशेष निर्देश देकर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें