फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: हिजबुल मुजाहिद्दीन का एक आतंकी गिरफ्तार, AK-47 समेत कई हथियार बरामद

Wed, 15 Nov 2017 12:09 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
Militant Shamsul Waqar
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के काजीगुंड से हिजबुल के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी की पहचान शाम-उल-वकर के रूप में हुई है। आतंकी के पास से एके-47 राइफल समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि दक्षिणी कश्मीर में मंगलवार को दो स्थानों पर मुठभेड़ के दौरान हिजबुल के एक आतंकी को मार गिराया गया था। इसमें एक जवान शहीद भी हुआ था।  सुरक्षाबलों को इसके साथ ही एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त करने में भी सफलता हाथ लगी।

मारा गया आतंकी बीटेक पास था। मुठभेड़ के दौरान आतंकियों को भगाने में मदद के लिए लोगों ने मुठभेड़ स्थल पर भारी पथराव किया गया। पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। आतंकी के मारे जाने के बाद भी कई इलाकों में देर शाम तक हिंसक प्रदर्शन चलते रहे। इसमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। 
विज्ञापन


नौबुग कुंड इलाके में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी तो जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया, जिसकी शिनाख्त कुलगाम जिले के बदरू यारीपोरा गांव के हिजबुल आतंकी मुजम्मिल मंजूर डार के रूप में की गई थी। वह ए कैटेगरी का आतंकी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें