संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पशु तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए जिला पुलिस ने पुलिस थाना सांबा के अधिकार क्षेत्र में दो गोवंश तस्करों को गिरफ्तार कर 14 गोवंश को बचाया।
जानकारी के अनुसार बिंदु पैड़ा, मानसर के पास गोवंश की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी मानसर प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल कर सात गोवंश को बचाया। गोवंश को सांबा की ओर से बहुत क्रूर तरीके से पैदल तस्करी की जा रही थी। गिरफ्तार गोवंश तस्कर की पहचान अंजार निवासी कोकेरनाग, जिला अनंतनाग के रूप में हुई है। गोवंश तस्करी में प्रभारी पुलिस चौकी गोरन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढाकी रोड सुंब के पास गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल कर गोवंश तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और सात गोवंश को बचाया। गोवंश को पैदल तस्करी करके ले जाया जा रहा था।गिरफ्तार गोवंश तस्कर की पहचान तनवीर अहमद निवासी हुंदर तहसील अरनास जिला रियासी के रूप में हुई है। पुलिस थाना सांबा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।