फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घगवाल क्षेत्र में पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासो और सरप्राइज नाके से परखी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सांबा पुलिस ने रविवार को थाना घगवाल क्षेत्र के नोनाथ से टपयाल तक व्यापक एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने गश्त करने के साथ कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो), रूम इंटरवेंशन अभ्यास और सरप्राइज नाका लगाकर सुरक्षा तैयारियों का परीक्षण किया।

अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) सांबा ने किया। शुरुआत समन्वित गश्त से हुई, जिसमें रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) के जवानों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) सांबा और सीआरपीएफ की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) ने संयुक्त रूप से कासो-सह-रूम इंटरवेंशन अभ्यास किया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय क्षमता का अभ्यास किया।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने एक रणनीतिक स्थान पर सरप्राइज नाका लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ सुरक्षा मानकों के तहत वाहनों की तलाशी ली गई। करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में चले इस अभियान से पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बढ़ी और लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ।
विज्ञापन


एसएसपी सांबा ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, राष्ट्रविरोधी और आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एरिया डोमिनेशन अभियान, कासो और सरप्राइज नाके आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें