दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सेना के एक ताबड़तोड़ ऑपरेशन में लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकियों में से एक लश्कर ए तैयबा का टॉप कमांडर अबु दुजाना है जो कि पिछले कई बार से सेना के घेराबंदी से भागने में कामयाब हुआ था। मुठभेड़ के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी पुष्टि की।
सेना की ओर से जीओसी जेएस संधू और कश्मीर रेंज के आईजी मुनीर खान ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दुजाना पिछले एक साल से आतंकी ऑपरेशंस में शामिल नहीं था बल्कि अय्याशी कर रहा था।
He was not really involved in many attacks, vo yahan aiyyashi kar raha tha bas, was a nuisance: J Sandhu,GOC 15 Corps #AbuDujana pic.twitter.com/VeWzxzwtV5
— ANI (@ANI_news) August 1, 2017