फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के योगदान को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर अखनूर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर उनके योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन


सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक भगत ने की। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने जिस आधुनिक, प्रगतिशील और समावेशी भारत की कल्पना की थी, आज भी वह हमारे मार्गदर्शक सिद्धांत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नेहरू के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम में हाल ही में भारत पाक तनाव के दौरान शहीद हुए भारतीय जवानों, सेना अधिकारियों और निर्दोष नागरिकों को भी श्रद्धांजलि दी गई। नेताओं ने कहा कि भारतीय सेना ने जिस बहादुरी से पाकिस्तान में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, वह साहस और रणनीति का अनुपम उदाहरण है। नेताओं ने इस संकट काल में सभी विपक्षी दलों की ओर से केंद्र सरकार को दिए गए समर्थन की भी प्रशंसा की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ यह राष्ट्रीय एकता का संदेश संपूर्ण देशवासियों को एकजुट करता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से अशोक भगत, बंसी लाल गुप्ता, बलदेव राज (पूर्व जोनल शिक्षा अधिकारी), कृष्ण लाल (पूर्व पूर्व जोनल शिक्षा अधिकारी), देस राज भगत (पूर्व सरपंच), कैप्टन मणि राम, कैप्टन राम दास, कैप्टन जोगिंदर पाल, अंकुश गुप्ता, अमित दुबे और बचन लाल सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें