फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके रिफ्यूजियों ने की खेती योग्य भूमि मांगी

विज्ञापन
पीओके रिफ्यूजियों की बैठक में उपस्थित लोग।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पीओके 1965 तथा 1971 के रिफ्यूजियों की रविवार को खौड़ में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रिफ्यूजी कमेटी के प्रधान जोगिंदर सिंह ने की। पीओके रिफ्यूजी दल के प्रदेश प्रधान युद्धवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित रिफ्यूजियों ने कई समस्याएं रखीं, जिनको सुनने के बाद युद्धवीर सिंह ने कहा कि आप सभी एकता और भाईचारा बनाए रखेें, आपको हर समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

युद्धवीर सिंह ने कहा कि हम रिफ्यूजियों की बहुत सी समस्याएं हैं। जो सरकार ने हमें साढे़ पांच लाख रुपये देकर खुश करने की कोशिश की है। हमारी समस्याएं तब हल होंगी जब ज्वाइंट पार्लियामेंट कमेटी के मुताबिक जो रिकमंडेशन हुई थी, उसको पढे़ं और देखें कि उसमें क्या लिखा है। तब सभी को अंदाजा होगा कि हम रिफ्यूजियों की क्या-क्या समस्याएं हैं। हमारे वह नान कैंप लोग जिनके पास एक मरला तक जमीन का टुकड़ा नहीं है, वह रहने के लिए भी दुखी हैं। इसमें सरकार का फर्ज बनता है कि जिनके पास अपना मकान नहीं है या रहने के लिए जगह नहीं है। उनको मकान बनाने के लिए तथा खेती के लिए भूमि मुहैया कराई जाए। अगर सरकार हमें भूमि मुहैया कराने में असमर्थ है। जब से हमने 1965 से अपना क्षेत्र छोड़ा है, तब से आज तक हमें मुआवजा दिया जाए। वह भी सरकार का एक अच्छा स्टेप होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर सेवानिवृत्त कैप्टन गीटन सिंह, महासचिव गार शर्मा, सचिव बलवान सिंह, चेयरमैन मोहन सिंह, कैप्टन राज कुमार, वाइस प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें