फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी पार्टी ने एनएचएआई के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। सरोर अड्डा क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के प्रोविंशियल अध्यक्ष मनजीत सिंह और एसटी इकाई के सलीम आलम की देखरेख में रविवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के खिलाफ दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे की वाइंडिंग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सलीम आलम ने कहा कि दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के लिए अथॉरिटी के पास और भी कई विकल्प हैं, लेकिन वह अपनी मनमर्जी से उन क्षेत्रों से दिल्ली एक्सप्रेसवे-कटरा निकाल रहे हैं। जहां स्थानीय लोगों को काफी नुकसान आएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के उनमें घर दुकान और खेती योग्य जमीन आ रही है। इससे उनको बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस अगर और क्षेत्रों से निकाला जाता है तो वहां पर दूरी में कमी भी आएगी और बनाने के खर्चे में भी कमी आएगी। इसको लेकर सरकार को इस ओर तवज्जो देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि विजयपुर से सरोर अड्डा तक जितने भी लोगों के घर और मकान बीच में आ रहे हैं उनको काफी नुकसान होगा। अगर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने अपनी मनमर्जी बंद नहीं की तो आने वाले दिनों में आंदोलन और भी उग्र हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें