फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा द्वारा केंद्रिय सरकार की योजनाओं के सवंध में कार्यक्रताओं को जागरूक किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। नगर में भाजपा की ओर से मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को केंद्र की योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। नौशेरा जिला प्रधान कैप्टन बालकृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में सुंदरबनी नगर में आयोजित कार्यक्रम में सुंदरबनी के चारों मंडलों से आए कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की ओर से लोकहित के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबंधित करते हुए बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों को केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में यहां से जानकारी लेकर आगे जाकर लोगों को जागरूक करना चाहिए। आम जनता में केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में जागरूकता नहीं होने के कारण लोगों को पूरी तरह से केंद्र योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसलिए पार्टी के पदाधिकारियों को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करना चाहिए। ताकि आम लोगों को केंद्र सरकार की ओर से लोकहित के लिए शुरू की गई स्कीमों को पूरी तरह से लोगों को लाभ मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें