सांबा। शिव सेना बाला साहब ठाकरे सांबा के कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम के तहत नवरात्र की अष्टमी पर राहगीरों व कंजकों को फल वितरित किए। कार्यक्रम में शिवसेना बाला साहब ठाकरे के जिला प्रधान नीलम सिंह की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें शिव सेना के कमल भट्टी, विजय मन्याल व अरुण संब्याल शामिल थे। नीलम सिंह ने बताया कि नवरात्रों में लोग ने उपवास रखते हैं, जिसके चलते उन्होंने सांबा के चौक पर फल वितरित किए, ताकि दूरदराज क्षेत्रों से आए लोगों को कुछ राहत मिल सके। संवाद