ज्यौड़ियां। जम्मू-कश्मीर के लोगों का दिल्ली स्थिति आम आदमी पार्टी के कार्यालय में जमावड़ा लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के लिए दिल्ली में ढेरा डाला हुआ है। छंब विधानसभा क्षेत्र के गांव मट्टू निवासी शाम चौधरी ने फोन पर बताया कि वह भी दिल्ली में हैं। उन्होंने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। इस बार प्रदेश में पंजाब की तरह आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी। क्योंकि यहां के लोग हर एक राजनीतिक पार्टी को देख चुके हैं। संवाद