फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने रंधवाल में बैठक कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील घगवाल के रंधवाल गांव में भाजपा नेता ठाकुर रंजीत सिंह की देखरेख में बैठक की। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और लोगों तक हर योजना पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए आयुष्मान योजना, जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई योजना चलाई है। इसका लाभ भी लोग ले रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इससे वंचित भी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जिन लोगों ने इन योजनाओं का लाभ नहीं लिया है उनके घरों में जाएं और अगर परेशानी आती है तो उनसे संपर्क कर सकते हैं।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए गांव में चर्चा करें और उन्हें इन योजनाओं से लाभ कैसे लेना है इसकी जानकारी दें। स्वयं भी उनके साथ जाएं। भाजपा को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता लोगों के घरों तक अपनी पहुंच बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में राधेश्याम, कुलभूषण सिंह, सहदेव सिंह, प्रकाश शर्मा, राजेश जसरोटिया व पुरुषोत्तम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें