सांबा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सरदार हाजरा सिंह ने गत दिवस प्रेसवार्ता में प्रशासन से मांग की कि 12 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान की रामगढ़ के गांव बरोटा कैंप में जनसभा हुई। इसमें जिला प्रशासन की ओर से वक्ताओं के नाम तय किए गए। मंत्री ने लोगों से बातचीत की, मंत्री के जाने के बाद कुछ राष्ट्र विरोधी तत्वों ने रामगढ़-बी के डीडीसी सदस्य सर्वजीत सिंह जोहल को जान से मारने की धमकी दी। इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि डीडीसी सदस्य को कोई नुकसान पहुंचा तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर सेवा सिंह, नायब सरपंच सुनील चौधरी, नायब सरपंच परवीन चौधरी, सरदार कला सिंह, दीदार सिंह, पंच शिव शर्मा, शिव चौधरी, चमन लाल भी प्रमुख रूप से उनके साथ थे।