फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कृषि कानून को वापस लेने के लिए जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने केंद्र सरकार से मांग उठाई है। यह बातें अपनी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष मंजीत सिंह ने रख अंब टाली गांव में एक सभा में कही। उन्होेंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। किसान विरोधी कानून बनाकर किसानों को कमजोर किया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा के अड़ियल रवैये से किसान की एक नहीं सुनी जा रही। भाजपा एक साल से किसानों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है। मंजीत सिंह ने कहा कि कृषि विरोधी कानून को वापस लेने की किसानों की मांगों को स्वीकार नहीं किया गया है। न ही सरकार से कोई आश्वासन आया है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में अड़ियल रवैये के कारण गतिरोध जारी है। जो देशहित में अच्छा नहीं है।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्य अनुसूचित जाति समन्वयक बोध राज भगत, जिलाध्यक्ष सांबा रमन थप्पा, ट्रेड यूनियन जिलाध्यक्ष सनी संब्याल ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें