सांबा। मागों को लेकर केन्दीय रेल मंत्री को ज्ञाप्ण सौंपते भाजपा संसद व अन्य
- फोटो : SAMBA
सांबा। सांसद जुगल किशोर शर्मा के साथ डीडीसी अध्यक्ष केशव शर्मा और भाजपा नेता जय शर्मा की अध्यक्षता में विजयपुर इकाई का एक शिष्टमंडल केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला। उन्हें केंद्रीय विश्वविद्यालय राया व गुढ़ा सलाथिया जाने वाली सड़क के लिए रेल ट्रैक पर ओवर ब्रिज की बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा। ओवरब्रिज न होने के कारण लोगों को खासकर विद्यार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह जल्द समस्या का समाधान करेंगे। इस अवसर पर पार्षद शिल्पा दुबे व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह भी प्रमुख रूप से उनके साथ थे। संवाद