सांबा। जिले में ऐतिहासिक मंदिरों को श्राइन बोर्ड को सौंपे जाने की मांग उठने लगी है। डीडीसी उपाध्यक्ष बलवान सिंह ने उपराज्यपाल से मांग उठाई है कि जिले के ऐतिहासिक मंदिरों को श्राइन बोर्ड को सौंपा जाए। ताकि उनका अच्छा विकास हो सके। इससे श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं पर्यटकों का रुख भी धार्मिक स्थलों की ओर बढे़गा। संवाद