मीरां साहिब। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा से मीरां साहिब क्षेत्र के गांव रेलवे पटरी टाली मोड़ में रविवार को बैठक हुई। इसमें मोर्चा के सांबा प्रभारी बनने पर एडवोकेट सरदार हकूमत सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता पीतांबर शर्मा सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने सरदार हकूमत सिंह का हार पहनाकर स्वागत किया।
हकूमत सिंह ने पार्टी हाईकमान का आभार जताया और कहा कि पार्टी ने उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उस पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी तथा मेहनत के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर कीर्तन सिंह, नंबरदार दर्शन चौधरी, मेहर सिंह, अभिषेक सिंह, जसविंदर सिंह क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने विचार रखे।