अरनिया। जम्मू से दिल्ली पहुंचे करीब दस लोगों का प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले से उनके निवास सफदरजंग रोड पर मुलाकात की। इसमें गौरव शर्मा निवासी अरनिया को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के जम्मू प्रांत का अध्यक्ष चुना गया।
यह मनोनयन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले के निर्देश पर किया गया। मंत्री ने गौरव शर्मा को शुभकामनाएं दीं। कहा कि इनके नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में आरपीआई का झंडा बुलंद होगा। जम्मू की राजनीति में नई दशा और दिशा तय होगी। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खांडा, महासचिव सईद शिफायत हुसैन उपस्थित रहेे। संवाद