अरनिया। जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट के प्रभारी विबोध गुप्ता ने क्षेत्र का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने लोगों को आ रही समस्याओं पर चर्चा की। लोगों ने मुख्यता हाल ही में चक शेरा रिसीविंग स्टेशन में लगाए गए 6.3 एमवीए ट्रांसफार्मर को जल्द शुरू करने की मांग की। लोगों की इस समस्या को सुलझाने के लिए मुख्य सचिव राहुल कंसल से बात कर ट्रांसफार्मर को एक सप्ताह के भीतर शुरू करने की बात की। संवाद