फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने पार्षदों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। बीते करीब पांच माह से नगर पालिका में अध्यक्ष की कुर्सी के लिए उपजे हालात व गतिरोध को दूर करने के लिए सांसद जुगल किशोर शर्मा शनिवार को यहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्षदों के साथ बैठक की, और अध्यक्ष के मामले को लेकर भाजपा के सभी आठ व एक निर्दलीय पार्षद से गंभीरता से बातचीत की।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार बैठक में रूठे पार्षदों को मनाने का प्रयास भी किया गया। हालांकि इसी साल दो अगस्त को कोर्ट में सुनाए गए फैसले के अनुसार अगले साल मार्च तक नपा अध्यक्ष की कुर्सी को कोई खतरा नहीं है। फिर भी अभी से कुर्सी को बचाने की कवायद शुरू कर दी गई है। मीडिया के बिना बुलाई गई इस बैठक में माहौल शांतिपूर्वक रहा। नपा अध्यक्ष रमेश सैनी ने बताया कि बैठक में भाजपा के सभी आठ व एक निर्दलीय पार्षद उपस्थित रहा। सांसद ने सभी को मिलजुल कर कस्बे का विकास व लोगों की शिकायतों का निवारण करने को कहा। इस पर सभी ने सहमति जताई है।
उल्लेखनीय है कि नपा अरनिया के सभी 13 पार्षदों में से सात ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर अध्यक्ष को अल्पमत में खड़ा कर दिया था। दो अगस्त को कोर्ट की तरफ से दिए फैसले से राहत के तौर पर अगले वर्ष मार्च तक अध्यक्ष की कुर्सी सलामत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें