फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा आरएस पुरा अल्पसंख्यक मोर्चा के उप प्रधान सरदार बलविंदर सिंह ने त्यागपत्र दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपप्रधान सरदार बलविंदर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को अपने निवास पर प्रेसवार्ता में उन्होंने इसकी घोषणा की। उन्होंने पार्टी पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि लोगों के कोई कार्य नहीं हो रहे हैं, जिसके चलते वह आहत हैं। इस कारण वह पार्टी की सदस्या से इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि जब उन्हें पार्टी की तरफ से जिम्मेदारी सौंपी गई थी तो उन्हें विश्वास दिलाया गया था कि मैं पार्टी के साथ जुड़कर लोगों की सेवा करूं। पार्टी की तरफ से उनकी हर संभव मदद की जाएगी, लेकिन अब पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं की सुध नहीं ले रहे हैं। चुने गए डीडीसी सदस्यों द्वारा भी अनदेखी की जा रही है। उनके गांव ठीकरिया में ट्रांसफार्मर न होने के कारण लोगों को बिजली किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से लेकर पार्टी नेताओं को भी अवगत करा चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिसके चलते उनके साथ-साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देने का फैसला किया है। इस मौके पर उनके साथ सरदार गुलजार सिंह भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें