आरएस पुरा। ब्लॉक विकास परिषद अध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा ने सोमवार को सरपंच व पंचों के साथ बैठक की। उनके समक्ष आ रही समस्याओं को सुना व उन्हें जल्द हल करने का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान ब्लॉक खंड अधिकारी उर्वी सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहीं।
बैठके में गंडली पंचायत के सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हाल ही में विभाग द्वारा जो सूची जारी की गई है। उसमें ज्यादातर जरूरतमंद परिवारों के नाम ही शामिल नहीं हैं। न ही सूची जारी करते समय सरपंचों को विश्वास में लिया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायतों के साथ भेदभाव किया गया है। सरपंच ने कहा कि पंचायत की ओर से जितने भी जरूरतमंद परिवारों के नाम दिए गए हैं। उन सभी परिवारों के नाम सूची में शामिल किए जाने चाहिए ताकि सभी लोगों को योजना का लाभ मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पंचायतों के विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा फंड मुहैया करवाने की जरूरत है। सरपंच दर्शन लाल मोलू चौधरी ने कहा कि मनरेगा के तहत लोगों को पैसा नहीं मिला हे। उनको जल्द से जल्द फंड उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। मौके पर सरपंच गारा राम, सरपंच सपना देवी, सरपंच अशोक कुमार तथा सरपंच हजारा सिंह आदि ने भी अपनी अपनी पंचायत की समस्याओं को प्रमुखता के साथ बीडीसी चेयरमैन के समक्ष रखा।