फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने अखनूर के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क बैठकें कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। भाजपा ओबीसी मोर्चा ने सोमवार को विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान बैठकों में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष ब्रह्म ज्योत सत्ती मौजूद रहे। जनसंपर्क मोर्चा की जिला अध्यक्ष सोनिया वर्मा ने किया। इस दौरान लोगों को सरकार की आठ साल की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस दौरान लोगों की शिकायतें भी सुनीं गईं। ब्रह्म ज्योत ने कहा कि आठ वर्ष से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जनता की भलाई के लिए काम कर रही है और सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का सच्चा उदाहरण दे रही है। इस अवसर नीलम विरधी, राजू बाजीगर, कुलदीप राज, अरुण मेहरा उपस्थित रहे। संवाद
सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
ज्यौड़ियां। खौड़ के वार्ड-एक, दो और तीन में सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष डिप्टी राम ने लोगों के घर पहुंच कर केंद्र में भाजपा सरकार की तरफ से योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। नरेंद्र सिंह भाऊ ने बताया कि जिन लोगों ने मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ उठाया है या उठा रहे हैं, उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही है। हमने सभी लोगों ने मोदी सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि मोदी है तो सब मुमकिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पार्षद सुनीता देवी, गारो देवी, दीपक सिंह, जिला युवा उपाध्यक्ष जानू शर्मा, गिरधारी लाल, कपिल शर्मा, नरेंद्र सिंह, केवल सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें