अखनूर में रोड शो निकालते आप पार्टी मे शामिल नेता।
अखनूर। आप पार्टी के दिल्ली कार्यालय में शामिल हुए भारदा कलां के सरपंच जगदीश राज शर्मा के अखनूर के आगमन पर समर्थकों ने शनिवार को रोड शो निकाला। जगदीश राज शर्मा के आगमन पर स्टील ब्रिज पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में समर्थकों ने उनका स्वागत किया और केजरीवाल के जिंदाबाद के नारे लगाए। हुई इसके बाद बड़ी संख्या में बाइक और कार रैली कामेश्वर मार्केट, बस अड्डा, फव्वारा चौक और सुंगल मोड से हो कर गुजरी। जहां लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जीवन शर्मा, रामेश कुमार, अजय कुमार, विशाल शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद