अखनूर। अपनी पार्टी के जिलाध्यक्ष जम्मू ग्रामीण-ए पुष्प देव कुमार उप्पल ने बुधवार को ग्रामीण इलाकों में बैठक कर लोगों की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक तहसील खारा बल्ली के गांव डोरी गुलाबा में हुई। इसका आयोजन महासचिव गणेश दास शर्मा ने किया।
उप्पल ने सरकारी योजनाओं के खराब कार्यान्वयन के लिए अधिकारियों की निंदा की। कहा कि इसके कारण समाज का हाशिए पर रहने वाला वर्ग पीड़ित है। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर लोगों की परेशानियां दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। लोग बढ़ती बेरोजगारी और गैर-स्थानीय लोगों द्वारा संसाधनों के दोहन से चिंतित हैं। उन्होंने शराब के धंधे और खनन में बाहरी लोगों की भागीदारी का विरोध किया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वे शीघ्र निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष मुद्दों को उठाएंगे। संवाद