ज्यौड़ियां। पंचायत ब्लाक ब्राह्मणा की वार्ड-तीन के पंच कृष्ण लाल ने मंगलवार को वार्ड में बैठक में कहा कि यह वार्ड आरक्षित होने पर मुझे पंच चुना गया, लेकिन मेरे कार्यकाल के तीन साल पूरे हो गये हैं। अब तक वार्ड में एक भी पक्का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। मैं वार्ड के लोगों को क्या जवाब दूं।
कृष्ण लाल ने बताया कि फंड आते हैं, मगर ढंग से उसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। सोचा था कि वार्ड का ईमानदारी से विकास कराऊंगा, लेकिन वार्ड के लोगों का एक भी काम नहीं हुआ। उन्होंने अंत में कहा कि मैं सरकार से अपील करता हूं, मेरी वार्ड के विकास कार्य का हिस्सा दिया जाए। ताकि मैं भी अपनी पंचायत का विकास करा सकूं। बैठक में पजाबूं राम, सेवानिवृत्त सूबेदार पृथ्वी राज, प्रकाश चंद, मदन लाल, पूर्ण चंद, शाम लाल सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। संवाद