अखनूर। विधानसभा छंब की पंचायत बोकोर, बॉर्डर पुलिस बटालियन में शारीरिक परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों व ईंट भट्ठा उद्योग संघ के प्रतिनिधि मंडलों ने रविवार को पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मंत्री को और अपनी समस्याओं के बारे अवगत कराया। शाम लाल शर्मा ने उन्हें सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर शीघ्र इनका हल करने को कहा। शिष्टमंडल में अध्यक्ष विभीषण सिंह, सरदार मोहिंदर सिंह, राजन शर्मा, सुभाष शर्मा, अजय शर्मा व अन्य उपस्थित रहे। संवाद