फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री से मिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का शिष्टमंडल

विज्ञापन
अखनूर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शिष्टमंडल के सदस्य पूर्व मंत्री से मिलते हुए।
विज्ञापन
अखनूर। भाजपा जिला जम्मू ग्रामीण अल्पसंख्यक मोर्चा के शिष्टमंडल ने जिला अध्यक्ष सरदार गुर बच्चन सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पूर्व मंत्री व प्रभारी शाम लाल शर्मा से मिले। अल्पसंख्यक मोर्चा को और अधिक मजबूत करने के लिए विचार विमर्श किया और मोदी सरकार द्वारा बाल शहीद दिवस व करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने के लिए धन्यवाद किया। अनुरोध किया कि सिख समुदाय को जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यक का दर्जा मिलना चाहिए। पूर्व मंत्री ने मोदी सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए जा रहे कामों के बारे में अवगत कराया और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। शिष्टमंडल में अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री सरदार गुरदेव सिंह, सरदार चरणजीत सिंह ,सरदार अमरीक सिंह, सरदार कुलवंत सिंह, सरदार सुरजीत सिंह व राजिंदर सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें