जयौडियां में मास्क लगाने के लिए जागरूक करते अधिकारी।
ज्यौड़ियां। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार की दोपहर नायब तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा ने मुख्य बाजार में कोरोना से बचाव हेतु अभियान अभियान चलाया। इसमें लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया और कोरोना के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। मौके पर जो लोग बिना मास्क के मिले उनको मास्क वितरित किए। चेतावनी दी कि आज के बाद अगर कोई भी बिना मास्क के पाया गया तो न्यूनतम 200 रुपये और अधिकतम 500 रुपये जुर्माना किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। संवाद