अखनूर। सुंगल मोड़ पर विश्वकर्मा मंदिर में ओबीसी अधिकार तिरंगा यात्रा के सदस्यों की बैठक रावेंद्र मंगौत्रा की अगुवाई में मंगलवार को हुई। इस अवसर ओबीसी सेल के प्रधान बंसीलाल चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया। प्रदेश में मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करने पर केंद्र सरकार से आग्रह किया ताकि 27 प्रतिशत आरक्षण युवाओं लाभ ले सके।
प्रदेश अध्यक्ष बंसी लाल ने कहा कि प्रदेश में मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू नहीं होने पर ओबीसी युवा आरक्षण का लाभ नहीं उठा पा रहे। जबकि जम्मू-कश्मीर यूटी बनने पर सभी देश के कानून प्रदेश में लागू किया है। इस मौकेपर राजेंद्र सिक्का, मनोहर लाल, विकास कुमार मेहरा, विककी, विजय पांडे, सुभाषचंद्र, राम लाल, गिरघारी लाल आदि मौजूद थे। संवाद