अखनूर। भाजपा संस्कृति सेल के जिला संयोजक मोहन लाल ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि प्रदेश कई साल से आतंकवाद ग्रस्त है। लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। आतंकवाद के साथ लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है। लोगों को बिजली के बोझ झेलने पड़ रहे हैं। लोगों को हर माह बिजली के बेतहाशा बिलों की वृद्धि से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में बिजली के कई प्रोजेक्ट कार्य कर रहे हैं। जो बिजली अन्य राज्यों को भी आपूर्ति की जाती है, जबकि सरकार को चाहिए जम्मू-कश्मीर के लोगों को पुराने बिलों की अदायगी माफ करके हर माह पांच सौ यूनिट बिजली फ्री दे। उन्होंने बताया कि सरकार को जल्द से जल्द पैकेज की घोषणा कर प्रदेश के लोगों को उपहार देने चाहिए। संवाद