बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थानांतर्गत ट्रक के सहायक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आसिफ जहांगीर निवासी शाहपुर तहसील हवेली, पुंछ ट्रक पर सहायक के रूप में काम करता था। वह शालीमार फैक्ट्री में सामान लोड कराने के बाद ड्राइवर को दिशा बता रहा था। ट्रक को सही दिशा में लाने के लिए अचानक से ट्रक तीव्र गति में हो गया और उसने सहायक को चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद