फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिष्टमंडलों ने पूर्व मंत्री को बताई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। विधानसभा अखनूर, छंब (खौड़) रायपुर दोमाना व मढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिष्टमंडलों ने पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा से मंगलवार को मुलाकात की। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में जल शक्ति, कृ षि, बिजली, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित परेशानियों के बारे अवगत कराया।
विज्ञापन

शाम लाल शर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर शीघ्र इन समस्याओं का हल करने को कहा। शिष्टमंडलों में मुख्य रूप से डीडीसी सदस्य भूषण बराल, सरपंच बाबू राम, सरपंच राम पाल, पूर्व सरपंच व भाजपा जिला जम्मू ग्रामीण अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सरदार बच्चन सिंह, पूर्व सरपंच गुल्लू राम, पूर्व सरपंच चमन लाल, चिनोर फार्म किसान संगठन के चेयरमैन अशोक सिंह, चिनोर फार्म किसान संगठन के अध्यक्ष जसवंत सिंह, नायब सरपंच कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें