फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में महंगाई से लोगों का जीना मुहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। पंचायत सुमाह में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कुलदीप शर्मा की अगुवाई में हुई। बैठक में पार्टी के उत्थान और जनकल्याण नीतियों के बारे में लोगों तक पहुंचने पर चर्चा की गई। साथ ही वर्ष 2018-19 में सरकार की तरफ से शौचालय बनाने की राशि नहीं मिलने पर रोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

कुलदीप शर्मा ने कहा कि देश में महंगाई इस कदर हावी हो चुकी है कि लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गैस और तेल के बढ़ते दामों से हाहाकार है। केंद्र सरकार मात्र हवा में वादे करती है, जबकि जमीन स्तर पर और ही दृश्य है, जबकि कांग्रेस सरकार ने गरीब और मजबूर लोगों की मदद के लिए योजनाओं को लागू की थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से कृषि कानून वापस लेकर किसानों की समस्याओं का समाधान होगा।
मोहन लाल भगत ने कहा कि देश की जनता भाजपा की सरकार से तंग आ चुकी है। महंगाई और विकास कार्य न होने से लोगों में रोष है। बैठक में तरसेम लाल, रामेश लाल, यशपाल शर्मा सहिल पंडित, सुभाषचंद्र, पूरण शर्मा, तरसेम शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें